भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा पुलिस ने बुधवार रात गुप्त सूचना पर साईं कलेक्शन की खाली बिल्डिंग में रेड कर 9 युवकों को काबू किया। सभी आरोपी दड़ा सट्टा खेल रहे थे। मौके से पुलिस ने 1.34 लाख रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश देवगन निवासी नकोदर चौक, जालंधर, रोहित निवासी पुतलीघर, इंद्रजीत सिंह निवासी सुलतानविंड रोड, अमनदीप सिंह निवासी जवाहर नगर, अशोक प्रकाश निवासी अजाद रोड,राहुल निवासी छेहर्टा, रामेश कुमार, राकेश कुमार और विक्रम उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को नारायणगढ़ चौक पर गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूचना मिली कि खाली बिल्डिंग में कुछ लोग दड़ा सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने रेड कर आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उन सभी को जमानत पर छोड़ दिया है।


