भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा पुलिस ने गश्त के दौरान 50 ग्राम हेरोइन और 10 हजार ड्रग मनी समेत महिला को काबू किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान नवप्रीत कौर उर्फ अन्नू निवासी छेहर्टा के रूप में हुई है। महिला हेरोइन बेचने का धंधा करती थी। एएसआई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को शेर शाह सूरी रोड छेहर्टा से उरचिड वैली की ओर गश्त करते हुए जा रहे थे। घर से एक महिला बाहर निकलकर गली में पैदल जा रही थी। जिसे महिला हैड कांस्टेबल नरिंदरजीत कौर ने उसे रोका। जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।


