दतिया में आज मेंटेनेंस के लिए बिजली कटौती:शहरी इलाकों में 2 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे सप्लाई बंद रहेगी

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आज (शनिवार) दतिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इसके चलते संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक (2 घंटे) और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घंटे) बिजली बंद रहेगी। शहरी क्षेत्र: सुबह 9 से 11 बजे तक कटौती
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र में लक्खा का मिल, मम्मा जू का बाग, बस बॉडी, शंकर जी के मंदिर के पास, फिल्टर, नगरपालिका, राजीव नगर, गंजी के हनुमान, स्टेडियम गेट नंबर दो, एयरपोर्ट और कृषि विज्ञान केंद्र से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नहीं आएगी बिजली
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गोराघाट, भदोना और बेहरूका सब-स्टेशनों के अलावा सिंधवारी, बीकर-2, कामद, बड़ौनी, गोराघाट, कोटरा, बरगांय, सोनागिर, बसई और उदगवां आबादी क्षेत्र के फीडरों से संबंधित इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार इस समय अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *