दतिया में आज (गुरुवार) को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा 33 के.व्ही एवं 33/11 के.व्ही पोस्ट पर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग फीडरों पर 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, 33 के.व्ही नयाखेड़ा फीडर से जुड़े नयाखेड़ा और बसई बस स्टैंड क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। शास्त्री नगर और इन गांवों में 10 से 2 बजे तक बंद
इसी तरह, 11 के.व्ही शास्त्री नगर, दुरसड़ा, उन्नाव, रिछार, पिपरई कला, बेहरूका, खोदन, जिगना, रिछारी और बरमुआ आबादी फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। समय में हो सकता है बदलाव
कंपनी ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में कमी या वृद्धि संभव है। नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने की अपील की गई है।


