28-29 नवंबर को इंदौर में रहेगी राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष:पुलिस विभाग की पेंडिंग शिकायतों पर करेंगी सुनवाई; महिला जनसुनवाई का होगा आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर 28-29 नवंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगी। “राष्ट्रीय महिला आयोग …आपके द्वार” महिला जनसुनवाई के आयोजन के साथ ही इंदौर संभाग के 28 नवंबर को सुबह 11 बजे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेसीडेंसी कोठी में बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक महिला जनसुनवाई का आयोजन रेसीडेंसी कोठी में होगा। इंदौर संभाग के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे से रेसीडेंसी कोठी पर की जाएगी।
महिला जनसुनवाई अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा की जाएगी। इसमें इंदौर जिले के पुलिस विभाग की वर्ष 2023-2025 तक की 40 पेडिंग शिकायतों के साथ-साथ अन्य प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही यदि कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती है तो उक्त समय पर उपस्थित हो सकती है। अध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण भी सुबह 9 बजे से किया जाएगा। वह यशोदा एप के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी 29 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधी अधिनियम ) की कार्यशाला में भी शामिल होगी। इसमें संभाग स्तर के स्थानीय परिवाद समिति एवं आंतरिक परिवाद समिति के सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *