दतिया में गुरुवार यानी आज 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी के अनुसार एसएफ कॉलोनी, पतारा टेपिंग (क्रेशर), रामसागर टेपिंग, हार्डमिक्स प्लांट, रामसागर वाटर वर्क्स, भैरव मंदिर क्षेत्र, चूनगर फाटक, लक्ष्मण ताल, ईदगाह मोहल्ला, जिला अस्पताल, गोविंद निवास, ठंडी सड़क, पीजी कॉलेज और रामलला रोड से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 बजे से 2 बजे तक सप्लाई बंद ग्रामीण हिस्सों में बड़ौनी, लमकना, औरीना और घूघसी सब-स्टेशनों पर बिजली बंद रहेगी। आबादी क्षेत्र से जुड़े भदौना, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, बगेदरी, राजापुर, कामद, पचोखरा, हिड़ोरा और उदगवां पंप फीडर क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। कंपनी ने कहा है कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती की अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है।


