दतिया में पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान:जिलाध्यक्ष ने कहा- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वमंच पर मजबूत; देश वैश्विक शक्ति बना

दतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। लोगों को फल बांटे, गांवों में जाकर सेवा के काम किए। लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। पीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बुधवार को जिला अस्पताल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा रक्तदान कर की गई। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक रक्त समय पर मिल सके। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है और आज देश एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि स्वच्छता अभियान, फल वितरण, और ग्राम एवं नगर स्तर पर जनसेवा के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *