दतिया में बारिश, दशहरा मैदान में रावण का पुतला भीगा:मंच का इंतजाम भी गड़बड़ाया; आयोजक बोले- अब केवल मेघनाद दहन ही हो पाएगा

दतिया में आज (गुरुवार) दोपहर को अचानक बारिश हो गई। इससे दशहरा मैदान में खड़ा रावण का पुतला भीग गया। हालांकि मेघनाद नहीं भीगा। आयोजक पिछले कई दिनों से इस आयोजन के लिए तैयारी कर रहे थे। आयोजकों का कहना है कि अब रावण को जला पाना आसान नहीं होगा। ग्राउंड प्रभारी डॉ. राजू त्यागी ने स्थिति स्पष्ट की, कहा अगर धूप खिली तो पुतला सूख जाएगा। धूप नहीं खिलने की स्थिति में सिर्फ मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, एक घंटे की तेज बारिश से पूरा ग्राउंड भीग गया है। जगह-जगह पानी भर गया है। आयोजन समिति ने जल्द ही मंच सजा दिया था और उस पर अतिथियों के कुर्सियां रख दी थी, वह भी पूरी तरह भीग चुकी है। बारिश थम जाने के बाद मच को संवारने ओर ग्राउंड को ठीक करने की तैयारियों की जा रही है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *