दतिया में यातायात जागरूकता प्रतियोगिता हुई:300 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा, निशा ने पहला स्थान हासिल किया

दतिया में सड़क सुरक्षा माह को लेकर यातायात जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसपी के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भगा लिया। इसमें छात्रों से यातायात नियमों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस की न्यूनतम आयु सीमा, यातायात सिग्नल में प्रयुक्त रंग और लर्निंग लाइसेंस की वैधता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। 15 शिक्षकों की टीम ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। प्रतियोगिता में सनातन धर्म हाई सेकेंडरी स्कूल की निशा ने पहला, रॉस जेबी पब्लिक स्कूल की जानवी शर्मा ने दूसरा और श्री महामाया हायर सेकेंडरी स्कूल की स्वाति अहिरवार ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसपी वीरेन्द्र मिश्रा ने विजेता छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने की सलाह दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *