दतिया में शनिवार को छह फीडरों पर बिजली कटौती:सुबह मेंटेनेंस के कारण 4 घंटे तक नहीं रहेगी लाइट

दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कल शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहर के छह फीडरों पर सुबह चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। शहरी क्षेत्र में भांडेर रोड, देहात थाना, करन सागर, छात्रावास, सुंदरानी पेट्रोल पंप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बम-बम महादेव, क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर, पेट्रोल पंप, देहात थाने के पीछे, छल्लापुरा, वरधा वाली गली, रबदापुरा, भांडेरी फाटक, पंडा की नरिया, गाड़ीखाना, सिंधी मंदिर, मुड़िया की चक्की, सायनी मोहल्ला, छोटा बाजार, भैरव मंदिर, चूनगर फाटक, लक्ष्मण ताल, ईदगाह, जिला अस्पताल, गोविंद निवास, ठंडी सड़क, पीजी कॉलेज, रामलला रोड, पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी और दिनारा रोड से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बसई, नयाखेड़ा सब स्टेशन सहित शास्त्री नगर, दुरसड़ा, उनाव, रिछार, पिपरौआकला, बेहरूका, सीतापुर, जिगना, वरधुवां, रिछारी, जुझारपुर, कमरारी और उदगवां आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *