दतिया में शिक्षिका से छात्र की मां ने की मारपीट:लाठी से हमला; छात्रा पर अभद्र टिप्पणी से हुआ विवाद

दतिया के आनंदपुर गांव स्थित एक शासकीय स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब एक छात्र की मां ने स्कूल परिसर में ही शिक्षिका के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला ने शिक्षिका को लाठी से पीटा और स्टाफ के सामने उन्हें ठीक करने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा एक छात्रा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत शिक्षिका को मिली थी। शिकायत के बाद शिक्षिका ने संबंधित छात्र को फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर छात्र के माता-पिता स्कूल पहुंच गए और शिक्षिका से विवाद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले शिक्षिका को धमकाया गया और इसके बाद छात्र की मां ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। पूरी घटना स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में हुई। जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान महिला द्वारा शिक्षिका पर हमला करते हुए दृश्य कैमरे में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां शाम करीब 6 बजे दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *