इंदौर ग्रामीण जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनुराग शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बड़वानी पहुंचे। निरीक्षण के पहले दिन उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया और वहां पदस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। एसपी कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया आईजी अनुराग ने एसपी जगदीश डावर और एएसपी धीरज बब्बर की मौजूदगी में एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आवक-जावक, स्टेनो शाखा, सीसीटीएनएस, रीडर, ओएम, डीसीबी, साइबर सेल, शिकायत शाखा और स्थापना शाखा का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यों और अभिलेखों की जानकारी दी। आईजी ने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं आईजी ने कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अनुभाग स्तर पर समीक्षा बैठक इसके बाद आईजी ने एसपी कार्यालय के सभागृह में अनुभाग स्तर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गुमशुदा और अपहृत बालक-बालिकाओं के लंबित मामले, चिह्नित प्रकरण, मर्ग, चालान, खात्मा और खारजी प्रकरण, धारा 299 सीआरपीसी (335 बीएनएस) के तहत न्यायालय में लंबित वारंट, जब्ती माल, धारा 173(8) सीआरपीसी, गुम इंसान, सीएम हेल्पलाइन और जमानत निरस्तीकरण से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। रात्रि गश्त और वाहन चोरी पर दिए निर्देश आईजी ने निर्देश दिए कि रात्रिकालीन गश्त के दौरान थानों और हवालात की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही वाहन चोरी के मामलों में तकनीकी साधनों का उपयोग कर मोटरसाइकिल चोरों को चिह्नित किया जाए और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए। देखें तस्वीरें…


