दतिया में सूने घर से चोरी; सोने-चांदी के आभूषण गायब:सास के देहांत पर गांव गए थे घरवाले, अलमारी का ताला टूटा मिला

दतिया के सिविल लाइन थाना अंतर्गत उनाव रोड स्थित मारवाड़ी का बाग इलाके में एक घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब घर की मालकिन सास के देहांत के कारण गांव गई हुई थी। घटना 24 नवंबर की रात 11.30 बजे से 25 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी ने दी सूचना
भावना राजपूत पत्नी साहब सिंह राजपूत, (35) निवासी मारवाड़ी का बाग, अपने गांव भागुआपुरा गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसपैठ कर ली। घर में मौजूद गोदरेज की अलमारी का ताला भी तोड़ा गया, जिसमें रखे सोने-चांदी के लगभग एक दर्जन से अधिक आभूषण गायब मिले। चोरी गए जेवरों में सोने की अंगूठी, कान के फूल, सुई-धागा, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, सात जोड़ी तोडि़यां और पांच जोड़ी बिछिया शामिल हैं। सुबह करीब 6 बजे घर के सामने बने दूसरे मकान में रहने वाले किरायेदार मनीष झां ने मुख्य ताला टूटा देख तो घटना की सूचना भावना को फोन पर दी। बुधवार को घर पहुंचे परिजन सूचना मिलते ही भावना अपने भाई अमित राजपूत के साथ घर पहुंचीं। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज टूटा पड़ा था और सभी जेवरात गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *