दतिया में सूने मकान से 2 लाख की चोरी:मेला देखने गया था परिवार, ताला तोड़कर जेवर-कैश ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुए

दतिया जिले के भांडेर में टीवी टावर रोड पर एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ताला तोड़कर नकद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 2 लाख रुपए का माल ले उड़े। परिवार दतिया मेला देखने गया था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने रविवार रात अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादी धीरज कुमार गुप्ता (40) निवासी टीवी टावर रोड, सावित्री मैरिज गार्डन के पास ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर दतिया मेला देखने गए थे। रात होने पर वे दतिया में ही गंजी के हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अपनी बहन रानी के घर रुक गए। लौटे तो टूटे मिले ताले अगले दिन 13 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे जब धीरज वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉक भी टूटा था। चोर अलमारी में रखे जेवर और घर के अंदर बनी किराने की दुकान से नकदी चुरा ले गए। 68 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर चोरी चोरी गए सामान में 68 हजार रुपए नकद, सोने की 5 अंगूठियां (2 जेंट्स, 3 लेडीज), 2 सोने की चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी के 22 सिक्के, चांदी के बर्तन और अन्य आभूषण शामिल हैं। चोरी गए कुल सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *