बिजली कंपनी बुधवार को जिले के विभिन्न 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कारण कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सुरक्षा और बेहतर विद्युत सेवा के लिए किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन 11 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटौती इस अवधि में 33 केवी सीतापुर फीडर पर कार्य होगा। इससे प्रभावित रहने वाले इलाके सीतापुर, बड़ोनकला, बरगयां है। इन फीडरों से जुड़े सभी 11 केवी सबफीडरों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कटौती इस समय 33 केवी उदगवां फीडर पर मरम्मत कार्य होगा। जिन क्षेत्रों में असर पड़ेगा, वे उदगवां, बगेदरी है। यहां के सभी सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। समय में हो सकता है बदलाव कंपनी ने बताया है कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार बिजली कटौती की समयावधि कम या ज्यादा की जा सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सहयोग करें और इस दौरान सावधानी बरतें।


