दत्तात्रेय जयंती पर निकली शोभायात्रा

चित्तौड़गढ़ | दशनाम गोस्वामी समाज के आराध्य देव गुरू दत्तात्रेय भगवान की जन्म जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था शहर के अध्यक्ष यशवन्तपुरी गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे शंकर गट्टा स्थित कार्यालय पर दत्तात्रेय भगवान की तस्वीर पर समाजजनों ने पुष्प अर्पित किया। इसके बाद गुरू महाराज मन्दिर रामपोल दुर्ग पर सुबह 10ः15 बजे ध्वजारोहण हुआ। दोपहर 12ः15 बजे से पाडनपोल से संस्था के अध्यक्ष यशवन्तपुरी गोस्वामी एडवोकेट व आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनीलपुरी गोस्वामी पाण्डोली के नेतृत्व में शोभायात्रा रवाना हुई, जो लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधी चौक, गोल प्याउ चौराहा, अप्सरा टाकीज, शंकर गट्टा के सामने होते हुए नई पुलिया होते हुए रतन बाग पहुंची।। शोभायात्रा में कालिका माता मंदिर के मुख्य महंत रामनारायणपुरी, महंत रूपगिरी भीमेश्वर महादेव मंदिर दुर्ग सहित अन्य भी सवार थे। कई जगह पर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *