दत्तात्रेय महाराज मुक्ति प्रदान करने वाले ईश्वर के अवतार : सागर मुनि

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत ऋषि मुनि और अवतारों की भूमि कही जाती है। क्योंकि यहां पर समय-समय पर ईश्वर अवतार लेते रहते हैं। द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण महाराज जी अर्जुन के प्रति प्रत्येक युग में अवतार लेने की बात कही हुई है। चौंक पासियां स्थित जय कृष्णी संप्रदाय के प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णिया में श्री कृष्ण महाराज के अवतार श्री दत्तात्रेय महाराज की जयंती मनाई गई। जयंती के निमित्त अखंड जागरण और नाम जप किया गया। कार्यक्रम में संगत को संबोधित करते मंदिर के संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री ने श्री दत्त जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्री दत्तात्रेय महाराज ने अनेक भक्तों का उद्धार किया। समाज को शिक्षा प्रदान करने के लिए उन्होंने 25 गुरुओं को धारण किया अत: मनुष्य को जीवन में गुरुओं का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। इस मौके पर मंदिर में स्थित श्री दत्तात्रेय महाराज के विशेष को अभिषेक करवा कर पंचावतार महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में कमला ईसा बाई, रानी बाई, सुमन रत्नी, शशि कपूर, महक कोहली, सिद्धांत समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *