अमृतसर | डा. स्वराज ग्रोवर, स्कूल संस्थापक अजीत सिंह, मुख्य अध्यापिका सीमा अरोड़ा के मार्गदर्शन में मकबूलपुरा में सीनियर फोरम विधा मंदिर में दान उत्सव करवाया गया। जिसमें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 465 स्टूडेंट्स को गर्म जुराबे, गर्म कपडे, कापियां, किताबें, स्टेशनरी, मिठाई, फल वितरित किए गए। इस दान उत्सव में होली हार्ट स्कूल की डायरेक्टर अंजना सेठ, शिल्पा सेठ ने किताबें और कापियां भेंट कीं। परोपकार समिति के संस्थापक समाज सेवी अश्वनी सोनी, परोपकार समिति की प्रधान मनीषा सोनी अरोड़ा, यूपी. कल्याण परिषद्व महासचिव राम भवन गोस्वामी, राष्ट्रीय गायक गुरप्रीत सिंह, समाज सेविका डॉली भाटिया ने काफी योगदान डाला। डा. ग्रोवर ने कहा कि दुखियों के दामन को खुशियों से भरना ही श्रेष्ठ जीवन है।


