दमोह- नशे में बाइक सवार पेड़ से टकराया:जेब से मिली शराब की बोतल, परस्वाहा तिराहे पर हुआ हादसा

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक सवार शराब के नशे में पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बनवार रोड स्थित परस्वाहा तिराहे पर हुई। स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क के नीचे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान परस्वाहा निवासी राजेंद्र अहीरवाल के रूप में हुई है। उसकी जैकेट की जेब से शराब की आधी बोतल मिली, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि वह बाइक चलाते समय भी शराब का सेवन कर रहा था। सूचना मिलने पर बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में पाया गया कि घायल राजेंद्र अहीरवाल शराब के नशे में था। घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *