टोंक में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 24 घंटे में 228 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई के लिए 326 पुलिस कर्मियों की 79 टीमों ने 332 स्थानों पर दबिश देकर की है। ज्ञात रहे कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेशन के संबंध में चलाये गये एक दिवसीय विशेष अभियान में ASP रतन लाल भार्गव, मालपुरा ASP पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में और जिले के सभी DSP के सुपरविजन में थानाधिकारी द्वारा विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश और धरपकड़ की कार्रवाई की गई है।्र मादक पदार्थ और बाइक जब्त अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के दर्ज 2 प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार किए है और 6.8 ग्राम स्मैक, 1.528 किलो ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। वहीं इसी अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए है और दो चाकू जब्त किए गए हैं। इसी यह एमएमआरडी एक्ट में 3 प्रकरण दर्ज कर 2 व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं और 6 टन अवैध बजरी सहित 3 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।


