दमोह के हटा थाना क्षेत्र के इटवा हीरालाल गांव में पुलिस ने एक ईंट भट्टे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। बुधवार शाम पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
ईंट भट्टे की आड़ में हो रही थी शराब बिक्री हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बुधवार शाम को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिलोक सिंह लोधी अपने ईंट भट्टे की आड़ में अवैध शराब का विक्रय कर रहा था। बुधवार देर शाम पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए आरोपी पुलिस के पहुंचते ही त्रिलोक सिंह लोधी और उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने ईंट भट्टे की तलाशी ली, जहां भट्टे के बीच खाली जगह में शराब की पेटियां छुपाकर रखी मिलीं। पुलिस ने मौके से 9 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 45,000 रुपए आंकी गई है। आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी और अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


