मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स (पीसीसीआईटी) की जिम्मेदारी राजस्थान में पदस्थ पीसीसीआईटी सुमीत कुमार को सौंपी गई है। सुमीत कुमार को एमपी छत्तीसगढ़ रीजन के पीसीसीआईटी ललित कृष्ण सिंह दहिया के रिटायरमेंट के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही भोपाल में पदस्थ डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन इनकम टैक्स बिजोय कुमार पांडा को डीजीआईटी आंध्रप्रदेश और तेलंगाना रीजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे भोपाल और हैदराबाद की इन्वेस्टिगेशन टीम को लीड करेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी आदेश में 6 आईआरएस अधिकारियों को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर कर्नाटक और गोवा रीजन को पुडुचेरी रीजन, चेन्नई, अपर्णा करण पीसीसीआईटी यूपी वेस्ट, उत्तराखंड रीजन को पीसीसीआईटी यूपी ईस्ट रीजन का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। इसी तरह सुमीत कुमार पीसीसीआईटी राजस्थान रीजन जयपुर को पीसीसीआईटी एमपी एंड छत्तीसगढ़, बिजोय कुमार पांडा डीजीआईटी इन्वेस्टिगेशन एमपी एंड छत्तीसगढ़ को डीजीआईटी इन्वेस्टिगेशन आंध्रप्रदेश और तेलंगाना रीजन हैदराबाद, एम अनिल कुमार पीसीसीआईटी पीसीसीआईटी आंध्रप्रदेश एंड तेलंगाना रीजन को पीसीसीआईटी ओडिसा रीजन भुवनेश्वर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी आदेश में निधि श्रीवास्तव सीसीआईटी -7 दिल्ली को सीसीआईटी -2 दिल्ली, रोली अग्रवाल सीसीआईटी-4 दिल्ली को मेंबर-1 अंतरिम बोर्ड सेटलमेंट दिल्ली, मेंबर -1 अंतरिम बोर्ड सेटलमेंट-2, मेंबर 1 अंतरिम बोर्ड सेटलमेंट-3 का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। साथ ही पल्लवी अग्रवाल सीसीआईटी (ओएसडी) दिल्ली को सीसीआईटी इंटरनेशनल टैक्सेशन दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


