धर्मशाला में चोरी के दो आरोपी अरेस्ट:महिला ने अपने देवर के बेटे पर जताया था शक, चोरी किए गए बर्तन बरामद

हिमाचल प्रदेश में नूरपुर जिला पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गांव भदवारा निवासी सुमन देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। सुमन देवी ने पुलिस को बताया था कि उनके पैतृक घर से छह पीतल के बर्तन चोरी हो गए थे। इस संबंध में फतेहपुर थाने में 29 दिसंबर 2025 को धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में सुमन देवी ने अपने देवर के बेटे हरदीप सिंह उर्फ मीतू पर चोरी का शक जताया था। जिला पुलिस नूरपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों की गहन पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने वांछित आरोपी हरदीप सिंह उर्फ मीतू निवासी भदवारा, तहसील फतेहपुर और प्रिंस पंजारी निवासी हारा, तहसील फतेहपुर को बुधवार को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए छह पीतल के बर्तन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *