दमोह में कंटेनर ने बाइक सवार शख्स को रौंदा, मौत:गुस्साए परिजनों ने दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया जाम

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन गांव में एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दमोह-छतरपुर हाईवे जाम हो गया। बाइक से बकायन गांव आए थे जानकारी के अनुसार, मगरौन थाना क्षेत्र के झागरी निवासी पूरन अहिरवार (50) मंगलवार दोपहर बाइक से बकायन गांव आए थे। मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से हटाया। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई और एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे जाम रहा। बटियागढ़ थाना पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *