साल 2025 के अंतिम मंगलवार पर सिद्धपीठ मेहंदीपुर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां सोमवार शाम को ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ऐसे में मंगलवार सुबह आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। उदयपुरा तिराहे से टोडाभीम रोड पोस्ट ऑफिस तक मंदिर के सामने के परिसर में पैर रखने तक को जगह नहीं मिली। आरती के बाद दर्शनार्थियों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। पहले देखें बालाजी मंदिर की फोटो जयकारे लगाते हुए दर्शन किए श्रद्धालुओं ने कतार में जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर स्वयंभू बालाजी महाराज, भैरवबाबा, प्रेतराज सरकार, समाधी वाले बाबा, सीताराम दरबार, राधा-कृष्ण भगवान के दर्शन किए। साथ में अर्जी, सवामणी का प्रसाद लगाकर खुशहाली की कामना की। राजभोग प्रसादी का वितरण महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में ट्रस्ट द्वारा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को राजभोग प्रसादी का वितरण किया गया। भीड़ नियंत्रण के मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर की सजावट कर रहे वहीं दूसरी ओर नए साल से बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर की सजावट की जा रही है। मंदिर के हॉल में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है, साथ में स्वागत द्वार और थ्रीडी लाईट्स से आकर्षक सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए 150 जवान तैनात रहेंगे
नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते प्रशासन के निर्देश पर मुख्य बाजार में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए दौसा व करौली पुलिस 150 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा यातायात के सुचारू संचालन के लिए भी अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने बताया कि दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यक बंदोबस्त किए हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।


