दमोह में घना कोहरा, तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा:कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

दमोह में बुधवार को चारों ओर घना कोहरा छाया है। सुबह से विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम थी। अपने जरूरी काम से घरों से निकले लोग हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चला रहे थे, ताकि हादसा ना हो। सुबह 10:00 बजे भी घना कोहरा छाया है। कोहरे के साथ ठंड भी बड़ गई है। रात में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि सुबह होते-होते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी शीत लहर और बढ़ेगी और लोगों को ठंड का आभास भी अधिक होगा। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री होगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अधिकतम तापमान 25 डिग्री, शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचेगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक मौसम साफ रहेगा, किसी तरह की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है, लेकिन रविवार को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *