शाजापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 5.1 डिग्री पहुंचा:अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान, 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना

शाजापुर में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इस दौरान सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, जिससे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 12 जनवरी को मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट पिछले कुछ दिनों से सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड को फिर से बढ़ा दिया है। इससे अधिकतम तापमान, जो पहले 30.3 डिग्री था, मंगलवार को 5.4 डिग्री गिरकर 24.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट आई है, और यह 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले दो दिनों तक सर्दी का असर और अधिक बढ़ेगा। दिन के समय कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी, और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। 12 जनवरी को मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *