दमोह में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री:किसान बोले-अरहर और चने की फसल को नुकसान की आशंका; शीतलहर जारी

दमोह में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे चारों ओर सफेद चादर बिछी दिखी। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड इतनी तेज थी कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गांधीग्राम राजघाट के किसान देवेंद्र कुमार ने बताया कि अरहर की फसल कोहरे से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि चने की फसल पर भी कोहरे की परत चढ़ी हुई थी और सुबह खेत पहुंचने पर जमीन बर्फ की तरह ठंडी थी। पिछले दो दिनों से जिले में लगातार शीत लहर का प्रकोप जारी है और आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *