दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आंजनी गांव के पास एक अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया है। घटना बुधवार शाम की है। बाइक से ग्राम खेजरा जा रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, आंजनी की टपरियों निवासी छोटू (22) अपने रिश्तेदार बहादुर सिंह (40) के साथ बाइक से ग्राम खेजरा जा रहे थे। इसी दौरान आंजनी गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक ड्राइवर लेकर फरार हो गया। दोनों घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और डायल 112 को सूचना दी। मगरोन थाना से पायलट दीनदयाल पटेल और एएसआई शिवकुमार कलासिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


