9 लाख की अवैध शराब पुलिस ने नष्ट की:नीमच में 2600 मामलों के जब्त मुद्देमाल पर चला रोड रोलर

नीमच जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेश पर विभाग ने ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लगभग 9 लाख रुपये मूल्य की 4400 लीटर अवैध शराब और मदिरा निर्माण सामग्री को नष्ट किया। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज करीब 2600 प्रकरणों के निराकरण के लिए की गई। नष्टीकरण समिति की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने की। जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के निर्देशन में जेसीबी और रोड रोलर की सहायता से शराब की बोतलों और न्यायालय से प्राप्त मुद्देमाल को पूरी तरह नष्ट किया गया। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी एल सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौर और दीपक आंजना सहित आबकारी विभाग, नगर पालिका तथा ट्रेचिंग ग्राउंड का स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून का उल्लंघन करने पर जब्त की गई सामग्री को इसी प्रकार नष्ट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *