दमोह में दो महिलाएं नशे की हालत में मिली:बोलने की स्थिति में नहीं, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के खजरी मोहल्ले में मंगलवार की रात पुलिस ने एक मकान से दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। ये दोनों महिलाएं नशे की हालत में थीं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कर दिया है। नशा ज्यादा होने के कारण फिलहाल दोनों महिलाएं कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। खाली मकान में मिलीं महिलाएं कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी थी कि एक पटेल परिवार के घर में दो महिलाएं संदिग्ध हालत में हैं। जब पुलिस वहां पहुंची, तो महिलाएं नशे में मिलीं और मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, उस मकान के मालिक वहां नहीं रहते हैं और घर खाली था। परिजन से पूछताछ जारी महिलाओं की तलाश करते हुए उनके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे, जिनसे पुलिस ने शुरुआती जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि जब महिलाओं को होश आएगा, तभी उनके बयान दर्ज किए जा सकेंगे। उसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वे उस खाली मकान में कैसे पहुंचीं और उन्होंने किस चीज का नशा किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *