भरवारा गांव विवाद में लापरवाही, सात पुलिसकर्मी निलंबित:नरसिंहपुर एसपी ने एक सैनिक को हटाया; बोले- कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नरसिंहपुर जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को हुए विवाद के दौरान लापरवाही करने पर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक सैनिक को होमगार्ड कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह था पूरा मामला जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना समय पर स्टेशनगंज थाने को मिली थी। मौके पर आठ पुलिसकर्मी भेजे गए थे। घटना स्थल पर 20 से 22 लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने न तो भीड़ को नियंत्रित किया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। इससे विवाद और बढ़ने का खतरा बना रहा। विभागीय जांच में सामने आई लापरवाही एसपी डॉ. मीणा को अगले दिन मामले की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल विभागीय जांच कराई। जांच में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके आधार पर स्टेशनगंज थाने में पदस्थ चार प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, नरेंद्र कुशवाहा, आशीष मिश्रा और अरविंद और तीन आरक्षक मोहित ठाकुर, राजेश वामनकर और संजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया। सैनिक राजेंद्र राजपूत को होमगार्ड कार्यालय से जोड़ा गया। एसपी डॉ. मीणा ने कहा- कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *