दमोह में पहाड़ी पर चला स्वच्छता और ट्रैकिंग अभियान:कलेक्टर के साथ टीम उम्मीद, डॉक्टरों ने मिलकर दो किलोमीटर ट्रैकिंग कर की सफाई

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, टीम उम्मीद और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार सुबह मिलकर एक संयुक्त स्वच्छता और ट्रैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी ने करीब दो किलोमीटर की पहाड़ी ट्रैकिंग करते हुए आसपास फैले कचरे को साफ किया। स्वच्छता के साथ सेहत पर भी दिया ध्यान यह अभियान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चल रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का हिस्सा था। इस बार अभियान को खास बनाते हुए पहाड़ी ट्रैकिंग को भी जोड़ा गया, ताकि स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा सके। कलेक्टर सुधीर कोचर ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के साथ ट्रैकिंग एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल पर्यावरण साफ रहता है, बल्कि लोगों की सेहत और शारीरिक क्षमता का भी आकलन होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट रहना देश, समाज और स्वयं सभी के लिए जरूरी है। जिला समन्वयक बोले-ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करते हैं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। वहीं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय ने ट्रैकिंग के दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी भी साझा की। इस अभियान में हरीश पटेल के साथ मनोज गुप्ता, महेंद्र सिंह लोधी, जितेंद्र अहिरवाल सहित टीम उम्मीद के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। हरीश पटेल ने बताया कि सर्किट हाउस पहाड़ी की सफाई का संकल्प अब पूरा हो गया है और यह इस पहाड़ी पर उनका अंतिम अभियान था। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यहां सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड लगाए जाएंगे, ताकि दोबारा गंदगी न फैले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *