पति ने दो थप्पड़ मारे पत्नी ने खाया जहर:दूसरी महिला से मिलने के शक को लेकर हुआ था विवाद, मां के साथ गया था युवक

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के घटबरा गांव में एक नवविवाहिता ने पति पर शक के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। शादी को हुए तीन साल, एक बच्चा भी है जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय बबीता केवट की शादी तीन साल पहले राजकुमार केवट से हुई थी। दंपती का एक बच्चा भी है और परिवार सामान्य रूप से जीवन यापन कर रहा था। बबीता ने बताया कि शनिवार को उसके पति राजकुमार अपनी मां के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ है। इस जानकारी के बाद बबीता को पति पर शक हो गया। पति ने मारे थे थप्पड़ जब राजकुमार घर लौटा तो बबीता ने उससे पूछताछ की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने बबीता को दो थप्पड़ मार दिए। पति के व्यवहार से आहत होकर बबीता ने जहर का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले पिछोर और बाद में शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में होश में आने पर बबीता को पता चला कि उसका शक गलत था और उसका पति वास्तव में अपनी मां के साथ ही गया था। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। बबीता ने अपने पति से अत्यधिक प्रेम करने की बात भी कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *