दमोह में पालकी में निकली मां सरस्वती की विसर्जन यात्रा:श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत, बसंत पंचमी पर स्थापना की गई थी

दमोह के मशहूर मां बड़ी देवी मंदिर में स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति का बुधवार शाम को विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले मां की जलविहार यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्तों ने मां सरस्वती की प्रतिमा को सुंदर पालकी में सजाया और उसे कंधों पर उठाकर शहर के मुख्य रास्तों से निकले। खास बात यह रही कि इस यात्रा में मां सरस्वती के साथ मां बड़ी देवी की प्रतिमा भी विराजमान थी। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। फुटेरा तालाब में हुआ विसर्जन श्रद्धालु विवेक अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंदिर में मां सरस्वती की स्थापना की गई थी। बुधवार शाम को गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा फुटेरा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *