भवानीमंडी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज ने आचार्य विद्यासागरजी महामुनिराज का द्वितीय समाधि दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया-विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के आशीर्वाद से यह कृतज्ञांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के सदस्यों ने अपने घरों से दीपक लाकर आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी महाआरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।


