रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, VIDEO:युवक की मौत, तेज रफ्तार में आ रही थी बस

लालसोट शहर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गंगापुर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास हुई, जहां एक रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गंगापुर रोड की ओर जा रही थी बस टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस तेज रफ्तार में गंगापुर रोड की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लालसोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान डिगो निवासी प्रसादीलाल प्रजापत के रूप में हुई है। शव को लालसोट उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *