दमोह में बच्ची से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा, नल पर पानी भरने गई थी नाबालिग

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक 8 साल की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने रविवार को आरोपी मिथुन अहिरवार को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। नल पर पानी भरने गई थी लड़की यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब नाबालिग छात्रा नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान आरोपी मिथुन अहिरवार ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। रात में जब पीड़िता के पिता घर लौटे, तो बच्ची ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार हटा थाने में महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण पीड़िता को गैसाबाद थाने भेजा गया, जहां महिला थाना प्रभारी ने बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी मिथुन अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और रविवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि नाबालिग से रेप की घटना के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *