दमोह में लाठी और तलवार से युवक पर हुआ हमला:घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद, आरोपी फरार

दमोह देहात थाना क्षेत्र के मड़ाहार गांव में शनिवार रात शराबखोरी करने से रोकने पर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने एक युवक पर तलवार और लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस गांव पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मड़ाहार निवासी विजय पटेल के घर के पास आरोपी सुनील अपने साथियों के साथ शराबखोरी कर रहा था। विजय ने जब आरोपियों को रोका तो उन्होंने शराब के नशे में लाठी और तलवार से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल विजय को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *