पुत्र के प्रेम प्रसंग में पिता को गोली मारी:भिंड के छोलियाना क्षेत्र में घेरकर पैर में मारी गोली, हालत गंभीर; पांचों आरोपी फरार

भिंड के देहात थाना अटेर रोड के छोलियाना इलाके में रविवार सुबह पिता-पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में 62 वर्षीय पंचम सिंह जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह डांग नरूआ थाना मौ क्षेत्र निवासी पंचम सिंह अपने छोटे बेटे राहुल (16) के साथ बाइक पर वीरमपुर में बेटी कीर्ति के घर से लौट रहे थे। दोनों मंडी जाने की कहकर निकले थे। इसी दौरान छोलियाना इलाके में पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पंचम सिंह ने पुलिस को बताया कि घनश्याम सिंह, परशुराम सिंह, रामानंद, जगत सिंह और ज्ञान सिंह ने हमला किया। इसमें परशुराम और जगत सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पंचम के बड़े बेटे ज्वाला सिंह का प्रेम संबंध आरोपी की पत्नी से था। ज्वाला तीन महीने से लिव-इन में रह रहा है। इसी वजह से महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पंचम पर दबाव बना रहे थे। इसी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य और सीएसपी अरुण उईके ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचम के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *