दमोह में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम, छाया कोहरा:रात का पारा 5 डिग्री गिरा; विशेषज्ञ बोले-आगामी 2-3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

दमोह में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 12.6 डिग्री था, जिससे एक ही रात में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड बढ़ने के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या में भी कमी देखी गई। आगामी 2-3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम सुबह 8:30 बजे तक शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थानों पर धूप भी निकली। मौसम के इस दोहरे स्वरूप ने लोगों को हैरान किया, हालांकि ठंड में अचानक हुई बढ़ोतरी स्पष्ट थी। पिछले एक हफ्ते से ठंड में कमी आने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन दो दिन पहले रात में हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह कोहरा और फिर धूप निकली थी। मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें तेज ठंड जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *