दमोह में 1.99 करोड़ के रेस्ट हाउस का भूमि पूजन:पथरिया में मंत्री लखन पटेल ने 3 नई सड़कों का शिलान्यास भी किया

दमोह जिले के पथरिया में बुधवार दोपहर पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस का भूमि पूजन किया। इसी कार्यक्रम में क्षेत्र की तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। 8 माह में बनेगा रेस्ट हाउस मंत्री लखन पटेल ने बताया कि पथरिया में बनने वाला रेस्ट हाउस लंबे समय से लोगों की मांग थी। यह रेस्ट हाउस अगले 6 से 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों में भी मदद मिलेगी। तीन नई सड़कों का शिलान्यास किया कार्यक्रम में जिन तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया, उनमें छहघरा से किंदरहो, कनारी से भैंसा और महलवारा से सूखा तथा सूखा से बिलानी तक की सड़कें शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि ये सड़कें आपस में जुड़ी हुई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और दूरी भी कम होगी। मंत्री पटेल ने बताया कि उन्होंने पथरिया विधानसभा क्षेत्र में और अधिक सड़कों के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आने वाले बजट में पथरिया विधानसभा के लिए और सड़कें स्वीकृत की जाएंगी। इससे क्षेत्र में आवागमन और बेहतर होगा। जनप्रतिनिधि रहे मौजूद भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *