खरगोन में श्री बीसा नीमा महाजन समाज के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। समाज में 13 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। मतदान 25 जनवरी को सुबह 9 बजे से श्री राधाकुंड मांगलिक परिसर में होगा। इसमें 6500 से अधिक सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले वर्ष 2013 में चुनाव हुए थे। इस बार समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने युवा पीढ़ी को समर्थन दिया है। चुनाव में तीन पैनल मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले 5 महिला और 21 पुरुष प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ये चुने हुए प्रतिनिधि अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश महाजन ने बताया कि युवा पीढ़ी को अवसर देने के लिए समाज स्तर पर रणनीति बनाई गई है, और वरिष्ठ प्रतिनिधि भी इसका समर्थन कर रहे हैं। मतदान की एक खास बात यह है कि पुरुष प्रत्याशी को 21 अन्य समाज प्रतिनिधियों का और महिला प्रत्याशी को 5 महिला प्रतिनिधियों का मतदान अनिवार्य किया गया है।


