दरगाह-कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी देने वालों पर दूसरी FIR:कलेक्टर को मिला था ईमेल, लिखा था- जल्द होगा धमाका, 4 RDX लगाए गए

अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को दूसरी बार बम से उड़ने की धमकी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया है। मामले में सहायक प्रशासनिक अधिकारी न्याय शाखा कलेक्ट्रेट की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि सबसे पहले 4 दिसंबर को जिला कलेक्टर को मेल पर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 5 दिसंबर को पहला मुकदमा दर्ज करवाया गया था। हालांकि पहले मुकदमे में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार सहायक प्रशासनिक अधिकारी न्याय शाखा कलेक्ट्रेट सुमेर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें शिकायत देकर बताया कि 10 दिसंबर को जिला कलेक्टर की ईमेल आईडी पर मेल प्राप्त हुआ था। जिसमें ड्रोन से चार आरडीएक्स आईडी दरगाह और कलेक्ट्रेट में लगाने की धमकी दी गई। इस मामले में मेल भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी शंभू सिंह की ओर से की जा रही है। पहले भी एक मुकदमा दर्ज 4 दिसंबर को भी जिला कलेक्टर लोकबंधु की ईमेल आईडी पर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भेजने वाले ने लिखा कि पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थी। कलेक्ट्रेट और दरगाह को खाली करवा कर चेक किया गया था। बाद में कलेक्ट्रेट के प्रतिनिधि ने 5 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करवाया था। हालांकि उसे मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगे हैं। यह खबरें भी पढ़ें…. अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा, परिसर खाली करवाकर किया सर्च अजमेर दरगाह-कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी देने वालों पर FIR:ईमेल में लिखा था- पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा अजमेर दरगाह को खाली कराया गया, एंट्री बंद:बम से उड़ाने की धमकी के बाद ऑफिस छोड़ बाहर आए कलेक्टर, बिल्डिंग खाली कराई गई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *