धोरीमन्ना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 बामणोर-बाछडाऊ गांव में बामणोर रोड पर ट्रक की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। वहीं एक बालिका व एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मानाराम पुत्र खेताराम निवासी बाछड़ाऊ ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार शाम को 4 बजे उसके भुआ के बेटे भाई के बच्चे भभूताराम (17) पुत्र भोमाराम, जूंजाराम (10) पुत्र भोमाराम और ममता (13) पुत्री भोमाराम निवासी बाछड़ाऊ स्कूल से वापिस पैदल सड़क-सड़क घर आ रहे थे। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाता हुआ आया और भभूताराम, जूंजाराम व ममता के टक्कर मार दी। जिससे भभूताराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा जूंजाराम व ममता गंभीर रूप से घायल हो गए। इतने में खेताराम, कालूराम आए और जूंजाराम व ममता को गंभीर अवस्था में बाड़मेर अस्पताल लेकर गए। जूंजाराम को बाड़मेर से जोधपुर रैफर किया गया। भभूताराम का शव धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू की।


