झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मूर्ति चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा का पुतला जलाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली के अपमान का विरोध किया गया। विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दलित समाज भाजपा को इसका जवाब देगा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि भाजपा सरकार जनता विरोधी काम कर रही है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, विधायक प्रत्याशी रामलाल चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेन्द्र सिंह झाला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल, एस.सी. प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमन्त बैरवा, जिला सेवादल अध्यक्ष नन्दसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भाजपा सरकार और ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


