फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलाई गांव में शुक्रवार की सुबह एक दलित युवक को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिर्वतन का आरोप लगाते हुए और सनातन धर्म में घर वापसी के नाम पर सिर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे पासी कल्याण समिति के अध्यक्ष बासदेव पासी के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मांग पत्र डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद पूर्व डीआईजी राम तीर्थ परमहंस ने कहा- बीते दिन खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलाई गांव के रहने वाले एक युवक और शिव पाल के परिवार के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रहने वाले रोहित दीक्षित सहित करीब 50 से 60 लोगों ने शिव बरन को पकड़कर लात घूंसों व जूतों से मारपीट किया था। साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। हनुमान मंदिर में ले जाकर जय श्रीराम का नारे लगवाए
उन्होंने कहा कि युवक और इनकी पत्नी ने इन लोगों के घर पर काम करने से मना कर दिया था। जिसको लेकर सभी लोगों ने पहले युवक को मार पीट करने के बाद जबरन सिर मुड़वाकर व लाल टीका लगाकर जूतों व डंडों से मारते हुए जबरन गांव में घुमाया। उसके बाद गांव के बाहर बने हनुमान मंदिर में ले जाकर जय श्रीराम का नारे लगवाया गया। पत्नी और बच्चे को डंडों और थप्पड़ से मारा
जब पीड़ित परिवार ने सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर हल्का प्रभारी न न्याय न करके पीड़ित व उसकी पत्नी और बच्चे को डंडों और थप्पड़ से मारा था। इसके बाद जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उनके द्वारा सुलह समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में हमारे समाज की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई किया जाए और जो पुलिस कर्मी है उन पर भी कार्रवाई हो। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके 13 साल के बेटे को लिवर में दिक्कत होने के कारण दवा लेने शहर गया था, जब सुबह घर पहुंचा तो भीड़ के साथ पहुंचे लोगों ने मुझे जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहा और फिर जूतों व लात घूसों से पिटाई कर सिर मुड़वाकर जबरन पकड़ कर गांव में घुमाने के बाद हनुमान मंदिर ले जाकर हनुमान चालीसा पढ़वाया। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुझे और मेरे परिवार के लोगों को पकड़कर कोतवाली लेकर गए। कहा कि अभी तुम्हारे ओर से मुकदमा लिख रहे हैं और रात में छोड़ दिया गया। ज्ञापन देने वाले लोगों में रामदीन,प्रदीप कुमार पासवान,राकेश पासवान,सूरजपाल,मोहन लाल,इन्द्रसेन पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


