दलौदा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:1 लाख के चांदी के आभूषण और 10 हजार नकद बराम; साथी की तलाश जारी

मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने सिद्धि विनायक कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए करीब 1 लाख रुपए के चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। 5 जनवरी की रात तोड़ा था घर का ताला फरियादी पंकेश कुमावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 11/2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया रतलाम का आरोपी थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक तरीकों से मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपी राजेंद्र चंद्रवंशी, पिता भारत चंद्रवंशी की पहचान हुई। वह नेतावली, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम का रहने वाला है। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का पूरा सामान (चांदी के जेवर और कैश) जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *