दशरंगपुर, कुंडा में बारिश के साथ गिरे ओले, कवर्धा में हुई बूंदाबांदी

भास्कर न्यूज | कवर्धा/ दशरंगपुर/ कुंडा सोमवार को कबीरधाम जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के बाद दशरंगपुर, कुंडा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। दशरंगपुर में दोपहर 11.45 से 12.45 एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। यहां करीब 50 ग्राम के साइज के ओले भी गिरे। अचानक मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली। बीते दो दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, जो सोमवार को 4 डिग्री कम होकर 36 डिग्री पर रुक गया। कवर्धा शहर में शाम 5 बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। अगले 10 दिन तक ऐसे ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से नीचे रहेगा। जिले में रविवार की रात भी कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। ओले, आंधी, बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतर जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। बहरहाल, बदलते मौसम का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दिन का पारा सामान्य से कम, सुबह से छाए बादल कवर्धा में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को तेज धूप निकल गई जिसकी वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। आने वाले समय में जिले के अलग-अलग जगह पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। इस मौसम के कारण गन्ने की फसल को फायदा होगा। क्योंकि वर्तमान में भीषण गर्मी से बचाव के लिए गन्ना फसल को पानी की जरूरत है। इसके अलावा गेहूं की फसल कट चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *