8 पी​ड़ित परिवारों को 32 लाख रुपए स्वीकृत किए

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 8 विपत्ति ग्रस्त परिवारों को 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। हर परिवार को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसमें ग्राम कड़मा निवासी रामप्यारी कुचराम की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। उनके परिजन बाबूलाल कुचराम को सहायता दी जाएगी। वहीं कुई गांव के अमरू पड़वार की नदी में डूबने से मौत हुई। उनके परिजन जानाबाई को मदद मिलेगी। ग्राम बदना की ननकी बाई की नदी में डूबने से जान गई। बीरसिंह को सहायता दी जाएगी। ग्राम रोखनी के गजानंद यादव की डूबने से मौत हो गई। उनके परिजन कुलेश्वर को मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *